प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन


पिपलौदा। भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पिपलौदा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 17 मार्च से प्रारंभ होकर 18 मार्च को समापन के साथ सम्पन्न हुआ।
समापन सत्र के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय रहे अध्यक्षता जिला महामंत्री महेश सोनी ने की। वही शुभारंभ सत्र के मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे व अध्यक्षता अभियान के संभाग संयोजक नानालाल अटोलिया ने की इस दौरान अभियान के संभाग सह संयोजक हरिराम शाह, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, वर्ग संयोजक ओपी जोशी मंचासीन रहे। सर्वप्रथम वर्ग गीत के पश्चयात भारतमाता, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मालार्पण व दीपप्रज्वलन किया गया वही रास्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ।
समापन सत्र के वक्ता डॉ. पांडेय ने कहा कि एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही हमारा वैचारिक अधिष्ठान है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर आधारित अधिष्ठान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सर्वोपरि है जिसमे राष्ट्र-निर्माण के लिए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान भी शामिल हैं पार्टी का लक्ष्य भारत को एक सुदृढ़ और सांस्कृतिक रूप से जागरूक राष्ट्र के रूप में देखना है क्योकी भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और सेवा की जीवंत परंपरा भी है। साथ ही उन्होंने पार्टी की वैचारिक निष्ठा में राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, गांधीवादी समाजवाद, सकारात्मक धर्मनिरपेक्षता और मूल्य-आधारित राजनीति पर भी विस्तार से समझाया।
महापुरुषों के त्याग, तपस्या व बलिदान को भुलाया नही जा सकता – उपाध्याय
शुभारंभ सत्र के वक्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इतिहास एवं विकास विषय पर उद्बोधन देते हुए संगठन के इतिहास तथा विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि जनसंघ से जनता पार्टी व भाजपा का सफर युही तय नही हुआ हमारे कितने ही महापुरुषों ने अपनी त्याग, तपस्या व बलिदान देकर इसे हासिल किया है हमे उनके बलिदान को कभी नही भूलना चाहिए। हमे गर्व है कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार उपाध्यक्ष महेश बोहरा ने माना।
इन्होंने किया स्वागत
शिविर में अतिथियों का स्वागत मण्डल महामंत्री भंवर गिरी गोस्वामी, प्रकाश डाबी, उपाध्यक्ष कारूलाल डांगी, पूर्व महामंत्री अशोक निनामा, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर, खेमराज पाटीदार, वर्ग सह संयोजक नारायण धनगर, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, मनमोहन सिंह राणा, युवा मोर्चा के देवेंद्र भारद्वाज आदि ने किया।
अंतिम व्यक्ति को भी मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ – आटोलिया
द्वितीय सत्र के वक्ता संभाग संयोजक नानालाल आटोलिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए अंतिम व्यक्ति व हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज अंतिम व्यक्ति तक पहुच रहा है सत्र की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला मंत्री रतनलाल लाकड़ ने की स्वागत मण्डल उपाध्यक्ष नानालाल शाह ने किया।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर करे काम – सोनी
तृतीय सत्र के वक्ता जिला महामंत्री महेश सोनी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर बोलते हुए कहा कि हमें अपने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा, और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि हमें जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा, और उनके मुद्दों को हल करने के लिए काम करना होगा सत्र की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौर ने की स्वागत युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लिपेश राठौड़ ने किया।
हर बुथ पर वोट प्रतिशत में व्रद्धि का करे प्रयास – शाह
चौथे सत्र के वक्ता संभाग सह संयोजक हरिराम शाह ने बुथ प्रबंधन व मन की बात विषय पर कहा कि हमे हारे हुए बुथ पर अधिक मेहनत व जीते हुए बुथ पर ओर बेहतर प्रयास करना चाहिए ताकि वोट प्रतिशत में वृद्धि की जा सके साथ ही मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ स्तर पर सामूहिकता के साथ सुनने व बुथ की बैठक प्रतिमाह कर आगामी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया सत्र की अध्यक्षता पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष जोरावर सिंह सिसोदिया ने की स्वागत जिला कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल पाटीदार साईराम ने किया।
एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बने भारत – श्रीमती जोशी
पंचम सत्र की वक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने हमारी कार्य पद्धति विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा का यह परिवारिक माहौल और सहभागी निर्णय लेने की प्रक्रिया हमें अन्य दलों से अलग बनाती है हमारे नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते हैं, और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। हमारा लक्ष्य है कि भारत एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बने, और हमारे नागरिकों को एक बेहतर जीवन मिले। अध्यक्षता मण्डल मंत्री व पार्षद रामगोपाली धनगर ने की। स्वागत मण्डल मंत्री इंद्राबाई डिंडोर ने किया।
प्रदेश के साथ पिपलौदा नगर व मण्डल में हुए करोड़ो के विकास कार्य – पुरोहित
छटे सत्र के वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने राज्य सरकार की उपलब्धियो व विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ लंबे समय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक डॉ. पांडेय ने विधानसभा के साथ साथ पिपलौदा मण्डल व इस नगर को करोड़ो के विकास कार्यो की शोगात दी। अध्यक्षता मण्डल कार्यालय मंत्री उमेश आचार्य ने की। स्वागत मण्डल मंत्री भेरू सिंह सोलंकी ने कीया।
एलईडी के माध्यम से सोसल मीडिया, नमो व सरल एप की दी जानकारी
सातवे सत्र के वक्ता आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने एलईडी टीवी के माध्यम से सोसल मीडिया, नमो एप, सरल एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्षता मण्डल कोषाध्यक्ष कचरूलाल जाट ने की। स्वागत मण्डल मंत्री मांगूसिंह चोहान ने किया प्रशिक्षण में करीब 100 से अधिक प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए अंत मे राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ।