नीम-रस पिलाकर,तिलक लगाकर मनाया गया गुड़ी पड़वा

रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के पावन पर्व विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में पंच मुखी हनुमान मंदिर केपंडित आशीष, क्षेत्रीय पार्षद श्री कृष्ण सोनी, युवा नेता जनक नागल, वरिष्ठजन एवं महिला शक्ति स्वरूपाओं का सम्मान किया गया। जिला महिला संयोजक श्रीमती ललिता कदम द्वारा अतिथियों का अंकवस्त्र ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा नीम-रस, मिश्री खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही मां भारती का कैलेंडर भेंट किया गया।
जिला अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने कहा कि संघ द्वारा मंडल स्तर पर नववर्ष का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सम्मान समारोह के साथ नीम-रस एवं मिश्री वितरित कर उत्सव मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर संभागीय सह संगठन मंत्री सर्वेश कुमार माथुर ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराएं।
युवा हृदय सम्राट जनक नागल ने ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान करते हुए मां दुर्गा की आराधना करने का संदेश दिया।
क्षेत्रीय पार्षद कृष्णा सोनी ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में सभी हिंदू एकजुट रहें। कार्यक्रम में जिला सचिव जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नव वर्ष एवं मां दुर्गा की आराधना पर्व जन जन तक उत्साह एवं उमंग के साथ मना रहे हैं।
इस अवसर पर राजेश मरमट, हर्षित कदम, , महेश कदम, तुलसी पहलवान सहित क्षेत्र के अनेक बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेंद सिंह चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला महिला संयोजक श्रीमती ललिता कदम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *