सेवा ही परमो धर्म: वात्सल्य मित्र की प्रेरणादायक जल सेवा का शुभारंभ

रतलाम। समाज सेवा और परोपकार की मिसाल बन चुके वात्सल्य मित्र समूह ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया। वात्सल्य मित्र द्वारा वर्षों से निरंतर संचालित यह सेवा न केवल परंपरा बन चुकी है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है।
भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने का वात्सल्य मित्र का यह संकल्प आने वाले महीनों तक सतत जारी रहेगा। यह पहल इस बात का प्रतीक है कि वात्सल्य मित्र केवल एक समूह नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की एक सशक्त पहचान है।
इस पुनीत कार्य का शुभारंभ सुरेंद्र जी सुरेका जिला संघसंचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने वात्सल्य मित्र के सेवा संकल्प को और अधिक मजबूती देने का विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शीतल भंसाली, महेंद्र सुरेका, रितेश जैन, दीपक मांडोत, अक्षय दलाल, तरुण मांडोत, अभिषेक चौरडिया, रोहित कटारिया, आतिश परवाल, प्रभात दोषी, विनोद माली, पंकज चौपड़ा एवं महेश बाहेती सहित अनेक सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।
“प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची मानवता है” — इस मूल भावना के साथ वात्सल्य मित्र का यह निस्वार्थ प्रयास समाज में सेवा और परोपकार की प्रेरणा फैलाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *