नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में महाआरती, अतिथियों का हुआ स्वागत

  • गणेशोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण

रतलाम। गणेशोत्सव के अवसर पर पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में विधि-विधान पूर्वक महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्री गणपति के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, विक्रम कोठारी, कामगार सेना जिला अध्यक्ष मंगल सिंह पंवार, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, इप्का शिवसेना युनियन अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान, बीएमएस यूनियन अध्यक्ष कैलाश परमार, इंटक युनियन अध्यक्ष प्रभाशंकर शर्मा, दातार सिंह, एटक यूनियन अध्यक्ष लाखन सिंह, समाज सेवी विपिन सोनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से अध्यक्ष जनक नागल सहित मुकेश व्यास, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, रमेश ठाकुर, भुवनेश सिंह राठौर, प्रदीप पंवार एवं संजय राठौर ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को दुध कस्टर्ड की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी के लाभार्थी अशोक अग्रवाल रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *