अखिल भारतीय नागर ब्राह्मण युवक – युवती परिचय सम्मेलन 2026 सम्पन्न




रतलाम 22 सितम्बर। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद द्वारा अखिल भारतीय नागर ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया । मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम द्वारा आयोजित सम्मेलन में करीब 290 युवक युवतियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा भगवान हाटकेश्वर महादेव के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर परिचय सम्मेलन का विधिवत शुभारम्भ किया ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में परिषद अध्यक्ष पं. जितेन्द्र नागर ने उदबोधन देते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई । आपने बताया कि कुल 21 परिचय समूह बनाए गए और प्रत्येक समूह में ग्यारह युवक एवं तीन युवतियां की टीम बनाई गई जिन्होंने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। आपने कहा कि हर परिचय के पीछे एक व्यक्तित्व, एक परिवार, कुछ सपने और भविष्य की अनेक संभावनाएं होती है। मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रावल ने अपने उदबोधन में कहा कि इस आयोजन की सफलता में हमारी मातृशक्ति एवं महिला परिषद की बहनों का परिश्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।उनके सहयोग एवं योगदान से ही इतना भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हो सका। परिवार जुड़ते है तो केवल रिश्ते ही नहीं बड़ते बल्कि अपनापन और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। यही ऐसे सम्मेलनों की वास्तविकता सार्थकता है ।
परिचय सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से आए हुए प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों से कार्यक्रम को भव्यता मिली। सम्मेलन में जैसे नाम पुकारते गए, प्रतिभागियों ने मंच पर आकर,कुछ ने शरमा कर और कुछ ने खुलकर अपना परिचय दिया। जिसका उपस्थित लोगों ने पत्रिका से मिलान करते हुए आगे के रिश्तों को बढ़ाने की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया ।
कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों, समाजजनों का मंच पर दुपट्टा एवं मोमेन्टों प्रदान कर सम्मान किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अरूण व्यास उज्जैन एवं समाजसेवी महादेव प्रसाद सुखेड़ा ने कार्यक्रम के आयोजक को इतने भव्य आकर्षक कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आयोजन में हाटकेश्वर न्यास अध्यक्ष संजय दवे, संदीप जोशी, निर्मल व्यास, बबलु, ओम त्रिवेदी, हेमंत भट्ट, धर्मेन्द्र नागर, महेश रावल, नवनीत मेहता, दिलीप मेहता, सत्येन्द्र मेहता, पवन दवे, रितेश मंडलोई, राकेश नागर, राजेन्द्र रावल, महिला सहित बड़ी संख्या समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक नागर एवं श्वेता नागर तथा आभार संदीप जोशी ने व्यक्त किया ।