श्याम शाखा परिवार श्याम प्रेमियों ( रंगीला राजस्थान ) द्वारा गणगौर बनोला आयोजित किया गया

रतलाम। श्याम शाखा परिवार श्याम प्रेमियों ( रंगीला राजस्थान ) द्वारा गणगौर बनोला आयोजित किया गया इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई परिवार की बीना रावत ने बताया कि प्रारंभ में कालिका माता मंदिर प्रांगण से ईसर जी एवं गणगौर जी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया।
शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने किया इस अवसर पर महिलाओं ने क्या-क्या ना दिया ईश्वर की जिसे बताऊं मैं क्या-क्या ना दिया गोरा जी कर्जा बहुत है गोरा जी कैसे चुकाऊ मैं दिल के मेरे अरमान पूरे कर रही है मां मेरे मांगने से पहले अनूप ने मांग भर दी मेरी जो दे रही हो उसका हिसाब क्या लगाऊं मैं कर्जा बहुत है मां का कैसे चुकाऊ मैं सहित विभिन्न गणगौर के गीत प्रस्तुत किये चल समारोह कालिका माता नेहरू स्टेडियम दो बत्ती होते हुए न्यू रोड पर पहुंचा जहां पर श्याम शाखा परिवार द्वारा आयोजित देवरानी जेठानी प्रतियोगिता में विजेता रश्मि खंडेलवाल दोहा सुनाओ पिया का नाम बताओ में हंसा खंडेलवाल 16 सिंगार में मोनिका सोनी व गरिमा खंडेलवाल आदि को सम्मानित किया गया। मंच संचालन निकिता अग्रवाल ने किया। इस दौरान बीना रावत, हंसा रावत, नेहा रावत ,नवीन रावत, चंद्रभूषण रावत ,श्याम सखा परिवार एवं रंगीला राजस्थान परिवार के सदस्य मौजूद थे अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *