मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल जुलाई, 2026 तक चलेगी

रतलाम, 19 मार्च। यात्रियों की अतिरिक्‍त यात्रा मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जा रही मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल के फेरों को पुन: विस्‍तारित किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई, 2026 तक किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च, 2026 तक निर्धारित है, 31 जुलाई, 2026 तक मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 28 मार्च, 2026 निर्धारित है, 01 अगस्‍त 2026 तक भिवानी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी।
ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेनों के बारे में रेलवन ऐप के माध्‍यम से भी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *