जिला स्तरीय बैंकर्स समिति डीएलसीसी की बैठक संपन्न

रतलाम । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व डीएलसीसी/डीएलआरसी एवं एसीपी की बैठक में लिए गये निर्णय की प्रगति पर चर्चा की गई, जिसमें जिले का सीडी रेशो-138 प्रतिशत होने पर सीईओ सुश्री जैन द्वारा बैंकों की प्रशंसा की गई ।
बैठक में सुश्री जैन ने सभी शासकीय योजनाओं में स्वीकृति/वितरण हेतु पेंडिंग आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा पीएम स्वनिधि योजना/ पीएमएफएमई-/डा.भीमराव अम्बेडकर, कामधेनु योजना के शेष आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर वितरण करवाने हेतु बैंकों को निर्देशित किया।
बैठक में आरबीआई से श्री धीरज गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड श्री एन के सोनी, एलडीएम मोहन लाल मीना, आरसेटी निर्देशक श्री दिलीप सेठिया सहित शासकीय विभागों के अधिकारी/बैंक समन्वयक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *