एमपीटास पोर्टल पर सत्र 2025-26 हेतु आनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 मार्च

रतलाम । सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा बताया गया कि एमपीटास पोर्टल पर सत्र 2025-26 नवीन /नवीनीकरण विद्यार्थियों के आनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के नवीनीकरण विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन भरकर अपनी संस्था में जमा करवाने संबंधित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे शासन की पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त हो सके।

Play sound