तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं, रतलाम की गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश

रतलाम। हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च 2026 को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद चौक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में शहरवासियों का अमृत तुल्य नीम शरबत व मिश्री वितरित कर तथा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के साथ ही बोहरा समाज एवं मुस्लिम समाज के पर्व ईद की भी शुभकामनाएं दी गईं। अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि रतलाम सदैव से सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रहा है, जहां सभी धर्मों और समाजों के लोग एक-दूसरे के पर्वों में सहभागी बनकर एकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पार्षद यास्मीन शेरानी, भावना पेमाल, कमरुद्दीन कछुवाया, राजीव रावत, प्रदीप राठौर, विजय उपाध्याय, इक्का बैलूत, रवि वर्मा, जोएब आरिफ, शांतु गवली, राजनाथ यादव, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज पांडे, हेमंत नेका, हिम्मत जैथवार, विशाल कंडारे, मनोज खोईवाल, आरिफा कछुवाया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा द्वारा दी गई।

Play sound