


रतलाम । रतलाम विजयवर्गीय वैश्य समाज वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार गुड़ी पड़वा नववर्ष पर भामा शाह सम्मान 2026 समारोह व समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन धाकड़ धर्मशाला सागोद रोड रतलाम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ में महिला मंडल द्वारा गणगौर को बनारो निकाल कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं ततपश्चात भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न हुआ । समाज के दानदाताओं को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। रामनाम बैंक पुस्तक पूर्ण करने पर युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि विजयवर्गीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री तनुज विजयवर्गीय, श्री रामजस विजयवर्गीय, राष्ट्रीय समाज कल्याण केबिनेट सदस्य श्रीमति सुरेखा जी विजयवर्गीय, महिला मंडल प्रदेश पदाधिकारी श्रीमति सीमा विजयवर्गीय, व कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल रतलाम अध्यक्ष श्रीमति श्रद्वा विजयवर्गीय के द्वारा कि गयी।
अतिथियों ने कहा कि प्रतिभा को प्रमाणपत्रों की आवश्यकता नहीं होती, प्रतिभा स्वयं प्रमाणित होती है, परन्तु व्यवहार जगत में प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये उन्हें सम्मानित करना आवश्यक होता है। युवाओं के सर्वांगीण प्रतिभा का विकास वर्तमान की आवश्यकता है। समाज के द्वारा किये जा रहे विविध नवाचारों से रतलाम समाज को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है समाज के द्वारा समाज कल्याण के कार्यो को निरंतर संचालित करते रहना होगा। समाज में एकजुटता आवश्यक है, हमें आधुनिकता के साथ साथ अपने संस्कार व संस्कृति को भी नही भूलना है। कठिन परिश्रम, एकाग्रता, संकल्प, नियमित अध्ययन एवं समय पालन से ही सफलता मिलेगी। शिक्षित व संस्कारित होकर समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
भामा शाह सम्मान से सम्मानित समाज जन श्री रामजस, श्री नवीन, श्री ओम, श्री अशोक जी, श्री रामनिवास, आदि को सम्मानित किया गया तथा इंडियन यूथ गेम्स स्पोर्ट्स फेडरेशन (IYGSF) कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री उपेंद्र पटोदिया का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विजयवर्गीय वैश्य समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया तथा आभार सांस्कृतिक मंडल से श्रीमति श्रद्धा विजयवर्गीय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समरसता सहभोज हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।