


रतलाम। श्री राधाकृष्ण सनाढ्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट का वार्षिक अधिवेशन और गोठ का आयोजन श्री सज्जन ब्राह्मण समाज ट्रस्ट छात्रावास में हुआ। अध्यक्षता हाईकोर्ट अधिवक्ता राजेंद्र पाराशर ने की। श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रावास ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश दवे मुख्य अतिथि, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, जिला खनिज अधिकारी रीना पाठक, जिला सहायक कोषालय अधिकारी (पेंशन) कीर्ति जलधारी विशेष अतिथि थीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलंन किया अतिथियों ने कहा कि सभी ब्राह्मणजन समाज की एकता के लिए एक जुट रहे तथा समाज की प्रगति के प्रयास करें ।संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया। आभार सचिव सोमेश्वर पुरोहित ने माना। जानकारी समाज अध्यक्ष श्याम उपाध्याय ने दी।