हर घर की मुंडेर पर हो सकोरा तभी सफल होगा जीव दया का संकल्प” – राजकुमार हरण

गुड़ी पड़वा पर पुण्य स्मृति में सड़क पर आमजन को सकोरे वितरित

जावरा (अभय सुराणा) । गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर मूक पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे (जल पात्र) वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य स्वर्गीय श्रीमती रजनी अरोड़ा (धर्मपत्नी श्री हरिनारायण अरोड़ा) एवं स्वर्गीय श्रीमती कुसुमबाई मांडोत (धर्मपत्नी स्व. श्री शांतिलालजी मांडोत) की पुण्य स्मृति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम भावना स्टूडियो, आजाद चौक, जावरा के बाहर सड़क पर आयोजित किया गया, जहाँ बिना किसी औपचारिक मंच या भाषण के राह चलते आमजन को सहज रूप से निःशुल्क सकोरे वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य यही रहा कि हर आम और खास व्यक्ति आसानी से सकोरा लेकर अपने घर की छत या आंगन में रख सके, जिससे गर्मी में प्यासे पक्षियों को पानी मिल सके।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने बताया कि जब हर राहगीर तक यह संदेश पहुंचेगा और हर घर की छत या मुंडेर पर सकोरा रखा जाएगा, तभी यह अभियान सार्थक होगा। छोटा सा प्रयास भी हजारों पक्षियों के लिए जीवनदान बन सकता है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री शेखर नाहर, संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा, जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण, जिला उपाध्यक्ष कनकमल चोरड़िया, जिला मंत्री आशीष सकलेचा, जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा, देवेन्द्र धाड़ीवाल, संजय हरण, भावेश हरण, अंकित हरण, श्रेणिक कुमार मांडोत, उमेश कुमार मांडोत, राजेश कुमार मांडोत, राजेश संघवी, अरविंद जैन, रवि मांडोत, राजेश भाचावत, यश मांडोत, निखिल मांडोत, बंशी पोरवाल (पत्रकार) सहित अनेक नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *