

जावरा (अभय सुराणा) नागदा क्षेत्र के ग्राम बेरछा स्थित प्राचीन नाग बाउजी मंदिर पर 23 मार्च को दोपहर 2 बजे से प्रसिद्ध पंडित मांगीलालजी शर्मा द्वारा भविष्यवाणी की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम क्षेत्र की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु नाग बाउजी के दर्शन करने एवं भविष्यवाणी सुनने पहुंचते हैं। पंडित मांगीलालजी शर्मा द्वारा की जाने वाली भविष्यवाणी को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।