रतलाम पांचाल समाज द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन

रतलाम। रतलाम पांचाल समाज (जुना गुजराती लोहार-सुथार पांचाल- समाज ) द्वारा गुड़ी पड़वा के अवसर पर समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन वेशाली गार्डन 80 फिट रोड पर सम्पन्न हुवा ! सर्वप्रथम समाज अध्यक्ष संदीप समरथमल पांचाल, महासचिव पुरुषोत्तम पांचाल एवं वरिष्ठ जनों ने आराध्य देव श्री विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ चेत्र नवरात्रि के प्रथम दिन होने से कन्या भोज करा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, समाज के वरिष्ठ संरक्षकगणों का स्वागत समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने किया ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्षी उद्बोधन में समाज में समिति द्वारा किए जा रहें उत्कृष्ट कार्य एवं वर्ष भर का लेखा जोखा पेष किया साथ ही समाज की धर्मशाला हेतु क्रय की गई जमीन के बारे में समाजजनोको अवगत कराया एवं समाजजनो से आह्वान किया कि वे इस पुनीत कार्य में अपना तन मन धन से सहयोग करें और समाज को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।
गोठ संयोजक प्रकाश पांचाल ने गोठ में भोजन करने वाले सभी समाजजन से अपील की खाना व्यथ जाया ना करें उनता ही ले थाली में की व्यथ ना जाए नाली में ।
इस अवसर पर समाजजनो ने धर्मशाला की जमीन खरीदी के पूर्व मे लिखाई गई राशि अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों को नगद एवं आनलाइन जमा कराई गई।
इस अवसर पर समाज जुना गुजराती लोहार-सुथार पांचाल-समाजनों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही सभी ने एक साथ भोजन का लुत्फ उठाया तथा सभीकार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अधीक से अधीक संख्या में कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *