



रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत 20 मार्च 2026 को नवनिर्मित सड़़क ऊपरी पुल 236 ए ब्रिज का लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, माननीया विधायक, धार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा द्वारा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
रोड ओवर ब्रिज संख्या 236ए दो लेन की ओवर ब्रिज है जिसका निर्माण पूर्ण हो गया है। इन दो लेन को सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए खोल दिया गया है ।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ब्रिज की निर्माण लागत लगभग 43 करोड़ है जिसका लोकार्पण माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, माननीया विधायक, धार श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा द्वारा किया गया है। इस ब्रिज को सड़क यातायात के लिए प्रारंभ किए जाने से आमजन को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, इससे नई रेल लाइन के निर्माण कार्य में भी सुगमता आएगी तथा कार्य को और अधिक गति मिलेगी। ड ओवर ब्रिज संख्या 236 ए सागौर एवं कुटटी को जोड़ता है जिसकी लंबाई लगाग 784 मीटर है ।