

झुमरीतिलैया श्री दिगंबर जैन समाज के सैकड़ों धर्म भक्तों का जत्था बिहार राज्य के राजगीर कुंडलपुर पावापुरी के दर्शन कर आज वापस पहुंचा
झुमरी तिलैया । जैन संत आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी गुरुदेव के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए झुमरी तिलैया से सौ लोगों का धार्मिक जत्था लगभग 30 छोटी गाडिय़ों के साथ बिहार राज्य के राजगीर की ओर रवाना हुआ था जैन संत प्रसन्न सागर जी इस समय बिहार के राजगीर में जैन धर्म की प्रभावना कर रहे हैं पिछले 1 महीने से बिहार के कुंडलपुर पावापुरी आदि धर्म क्षेत्रों में विश्व शांति और अहिंसा का उपदेश प्रसारित कर रहे हैं और धर्म की प्रभावना कर रहे हैं बिहार की यात्रा के बाद जैन संत प्रसन्न सागर जी गुरुदेव झारखंड में जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ पारसनाथ सम्मेद शिखर जाएंगे झुमरी तिलैया के जैन भक्तों के बहुत ही अनुनय विनय के बाद गुरुदेव प्रसन्न सागर जी ने झुमरी तिलैया आगमन कि अपनी स्वीकृति दी है यहां के लोगों को भी झुमरी तिलैया की पावन धरती पर उनके दर्शन और आशीर्वाद का मौका मिलेगा
गुरुदेव प्रसन्न सागर जी के अनन्य भक्त सुरेश झाझंरी और मनीष शेट्टी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कुंडलपुर जैन संत के दर्शन करने के लिए गए थे मनीष जैन सेठी ने कहा कि जैन संत प्रसन्न सागर जी इस समय हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पूरे भारतवर्ष में जैन धर्म की प्रभावना विश्व शांति का उपदेश प्रसारित कर झारखंड के झुमरी तिलैया नगर में पहुंचेंगे जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन बडज़ात्या ने कहा कि हम सभी गुरुवर की अगवानी के लिए तन मन से तैयार हैं समाज के अग्रणी सुरेश जैन झाझंरी ने कहा उनका झुमरी तिलैया में प्रवेश और प्रवास ऐतिहासिक होगा निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि झुमरी तिलैया की धरती वास्तव में धर्म नगरी है जहां पर संतो महापुरुषों के चरण समय-समय पर पढ़ते रहते हैं ऐसे महा तपस्वी आचार्य गुरुदेव प्रसन्न सागर जी के कोडरमा जिले की धरती पर चरण पढऩे से यहां की धरती पवित्र और पावन होगी सत्य अहिंसा और शांति का उद्घोष होगा जिसकी आज बहुत अधिक आवश्यकता है इस धार्मिक जत्थे में जैन समाज के उपाद्यक्ष कमल जैन सेठी,सुबोध जैन गंगवाल,नवीन पांड्या,सिमा जैन सेठी,विधि जैन सेठी राजीव,सुमित,आशा जैन और पदाधिकारी महिलाएं पुरुष बच्चे सभी लोग शामिल थे यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार जैन अजमेरा ने दी