निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर 29 मार्च रविवार को आयोजित किया जाएगा

रतलाम 27 मार्च । सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि दिनांक 29 मार्च रविवार को निशुल्क कैंसर जांच उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 15 में प्रातः 9 :00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में सीनियर कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिनेश पेंढ़ारकर एवं राज्य कैंसर नोडल अधिकारी डॉक्टर सी एम त्रिपाठी , जिला नोडल अधिकारी डॉ गोपाल यादव द्वारा जांच एवं उपचार, परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क जांच उपचार, परामर्श सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *