भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की नहीं अपितु विचार की पार्टी-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

  • भाजपा का प.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान – 2026
  • सभी मंडलों में एक साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
  • कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चोहान व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया संबोधित

रतलाम, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। इसके 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य है। केन्द्र सहित 20 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें है और यह इसलिए संभव हुआ है कि भाजपा किसी व्यक्ति और परिवार की पार्टी नहीं है, अपितु विचार की पार्टी है। भाजपा अपने विचार को आगे बढ़ाते हुए सदैव कार्यकर्ताओं को तैयार करती है और यह प्रशिक्षण वर्ग इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया है।
वक्ताओं के इन उद्गारों के साथ रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की शुरूआत हुई। रतलाम विधानसभा के पांचों मण्डलों में भाजपा ने शनिवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए है। इनमें कार्यकर्ताओं को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिता चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित प्रमुख वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। रतलाम शहर के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का प्रशिक्षण वर्ग उजाला पैलेस, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल और डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग जोधाबाग, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल का प्रशिक्षण वर्ग चंपा विहार एवं सूरजमल जैन मंडल का प्रशिक्षण वर्ग रंगोली परिसर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी मंडल, दीनदयाल मंडल, अंबेडकर मंडल में प्रदेश सरकार की योजनाएं विषय पर, सांसद अनिता चौहान, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना ने केन्द्र सरकार की योजनाएं, जिला महामंत्री महेश सोनी ने वैचारिक अधिष्ठान, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने सोश्यल मीडिया, नमो एप एवं सरल एप, हरीराम शाह ने बूथ प्रबंधन, मन की बात विषय पर तथा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने योग्य कार्यकर्ता निर्माण के लिए प्रशिक्षण महाअभियान शुरू किया है। भारतीय जन संघ से प्रारंभ हुई भाजपा राष्ट्र को प्रथम रखकर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें पार्टी के पितृ पुरूषों के अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के सूत्र पर कार्य कर रही है। ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ का लक्ष्य ही भाजपा की कार्य पद्धति है। प्रशिक्षण वर्ग के सत्रों की सभी मण्डलों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्षता की गई।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का समापन 29 मार्च को होगा। दो दिनों में कुल 7 सत्र आयोजित होंगे, जिनमें प्रथम दिन 4 सत्र हुए। दूसरे दिन 3 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, निलेश गांधी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *