रतलाम में रविवार को लगेगा जैविक हाट

रतलाम 28 मार्च। परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि पावर हाउस रोड सब्‍जी मण्‍डी सैलाना बस स्‍टैण्‍ड रतलाम में प्रत्येक रविवार को जैविक हाट लगाने हेतु नियत किया गया। सब्‍जी मण्‍डी में 29 मार्च रविवार को जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों के विक्रय हेतु किसान भाई जैविक/प्राकृतिक उत्पाद लेकर आएंगे । जैविक हाट प्रात 08:00 बजे से विक्रय हेतु चालू रहेगा समस्त नागरिकगण मण्‍डी में पहुंचकर जैविक एवं प्राकृतिक उत्‍पादों को क्रय कर सकते है।

Play sound