भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक हुई

रतलाम 29 मार्च। भाजपा जिला कौर कमेटी की बैठक रविवार को हुई । इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, नियुक्तियों और समन्वय संबंधी चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की । इसमे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य,जिला प्रभारी विवेक जोशी ,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, मथुरालाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालबाई चंद्रवंशी महापौर प्रहलाद पटेल,इंदौर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा मौजूद रहे।यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *