रतलाम मंडल के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बढ़ाया मंडल का गौरव

रतलाम । सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन दिनांक 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में इंडियन रेलवे की टीम ‘ए’ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं टीम ‘बी’ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह उपलब्धि भारतीय रेल के लिए गर्व का विषय है।
विशेष रूप से रतलाम मंडल के लिए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि टीम ‘ए’ के सदस्य श्री हिमल गुसाईं, जो रतलाम मंडल में जूनियर क्लर्क (स्टोर) के पद पर कार्यरत हैं, इस स्वर्णिम सफलता का हिस्सा रहे। वहीं टीम ‘बी’ के सदस्य श्री आयुष शर्मा, जो डॉ अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं, ने भी कांस्य पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार, रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव श्री पीयूष पांडेय वरिष्ठ मंडलbइंजीनियर (कोऑर्डिनेशन), श्री कैलाश सोमनाथ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक (स्पोर्ट्स) श्री हरीश चंदवानी सहित मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई
एवं शुभकामनाएं दीं।
मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री कुमार अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल व्यक्तिगत स्तर पर गौरव प्रदान करती हैं, बल्कि पूरे मंडल और भारतीय रेल की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती हैं। साथ ही, यह अन्य कर्मचारियों को भी खेलों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। रतलाम मंडल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *