

रतलाम। श्रमण संघीय युवाचार्य पूज्य श्री महेंद्र ऋषि जी म.सा. को रतलाम पधारने की विनती हेतु श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के लगभग 25 सदस्य रविवार को खाचरोद पहुँचे। खाचरोद में आयोजित विशाल धर्मसभा में जहाँ हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आशिष कटारिया ने युवाचार्य श्री के समक्ष रतलाम पधारने की विनम्र विनती प्रस्तुत की।युवाचार्य भगवंत ने अत्यंत सरल एवं करुणामय भाव से विनती को स्वीकार करते हुए लगभग 3 अप्रैल 2026 तक रतलाम पधारने की संभावना व्यक्त की, जिससे रतलाम श्री संघ में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया।ज्ञात रहे ही युवाचार्य बनने के पश्चात पूज्य गुरुदेव का प्रथम रतलाम आगमन हो रहा है। इस अवसर पर रतलाम श्री संघ से अमृत कटारिया, विनोद बाफना, रितेश मुणत तथा नवयुवक मंडल से महामंत्री विरेन्द्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराणा, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, प्रितेश कटारिया, विपिन कटारिया, यश पूँगलिया, प्रतयूष चौधरी, संजय गांग, मनसुख चानोदिया, अशोक लालवानी, अक्षय वोहरा, मंगल श्री श्री माल,गोल्डी बोराणा, विजेंद्र पितलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।