मस्ती और प्रतिस्पर्धा से यादगार बनी सामाजिक गोठ

मारू भाम्बी समाज की सामाजिक गोठ (मिलन समारोह) संपन्न

रतलाम। चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर श्री मारू भाम्बी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक मिलन समारोह (गोठ) का आयोजन रविवार को किया गया। श्री हनुमान बाग पर आयोजित इस गोठ में मस्ती और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।आयोजन के मुख्य अतिथि सामाजिक सद्भाव समिति प्रांत प्रभारी विजयेन्द्र सिंह चौहान, जिला सद्भाव शैलेन्द्रसिंह (बापु सा), नगर सद्भाव राजेश जैन थे। विशेष अतिथि गिरजाशंकर उपाध्याय, सत्यनारायण सैनी, होकमसिंह, डॉ. नरेन्द्र कुलश्रेष्ठ थे।विजेन्द्रसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में बाबा रामदेवजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे राजस्थान के एक प्रसिद्ध लोक देवता हैं, जिन्हें ‘रामदेव पीरÓ या ‘रामशा पीरÓ के नाम से भी जाना जाता है। 14वीं शताब्दी के संत ने अपना जीवन गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया और उन्हें भगवान कृष्ण का अवतार भी माना जाता है।समाज अध्यक्ष रतनलाल जोहर ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी मेल-मिलाप, भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सभी वर्गों की भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल बनाया। इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम समाज को एकजुट रखते हैं और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आयोजन की जिम्मेदारी समिति के संयोजक सोदान बामणिया एवं उनकी टीम—राजू बालेचा, नरेश बावेल, जितेंद्र बारूपाल और राजेश जोहरम ने सफलतापूर्वक निभाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गेहलोत, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारूपाल, रामलाल वालेचा, सचिव भंवरलाल गुजरिया, सह सचिव गोपाल बारूपाल, विधिक सचिव चन्द्रप्रकाश मालवीया, मांगीलाल रोलिया, नंदकिशोर मालवीया, संतोष बामणिया, कैलाश जोहर, पवन बारूपाल, संदीप जोहर, मोहित बामणिया, संदीप वाणिया, नवीन भवरेटा, दीपक जोहर, युवराज बोचवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक सालवी ने किया, जबकि आभार चंदन कुमार गनेरिया ने माना।यह रहे विजेतादौड़ प्रतियोगिता में—शैलेन्द्र पिता बहादुरसिंह खांबु, द्वितीय सुरभी पिता नंदकिशोकर, तृतीय राधिक नागुलाल डांगीचेयर रेस प्रतियोगिता में (बालिका वर्ग)— प्रथम रिया पिता जितेन्द्र बारूपाल, द्वितीय भूमि पिता महेश, तृतीय रूपश्री पिता कैलाशचेयर रेस प्रतियोगिता में (बालक वर्ग)— प्रथम हिमाक्ष पिता चंदन कुमार गनेरिया, द्वितीय सुनिल पिता नंदकिशोर, तृतीय शैलेन्द्र पिता नंदकिशोरडांस प्रतियोगिता में — प्रथम पलक पिता पवन बारूपाल, द्वितीय हरिणी पिता जितेन्द्र, तृतीय मिनाक्षी

सह-सचिव बने बहादुरसिंह खांबु

पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए सह-सचिव के पद पर सर्वसम्मति से बहादुरसिंह खांबु को मनोनीत किया। श्री खांबु सामाजिक कार्य में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और आयोजनों में सहयोग देने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *