रतलाम। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन युवा संघ के द्वारा भगवान महावीर जन्मोत्सव का भव्य चल समारोह आज 31/03/2026 को मोती पूज्यजी के मंदिर से सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होकर घास बाजार, मानक चौक, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा, रानी जी का मंदिर, धानमंडी, गणेश देवरी, बजाज खाना, तोपखाना, गौशाल रोड होते हुए जैन स्कूल के पीछे से गोल घूमकर जैन स्कूल के मैन गेट पर पहुंचेगी। महावीर जैन युवा संघ रतलाम से समाजजनों से विनती की भगवान महावीर जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावे।