महावीर जयंती पर निकले चल समारोह का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

साहू बावड़ी चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी ने किया अभिनंदन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

रतलाम 31 मार्च। महावीर जयंती के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा निकाले गए भव्य चल समारोह का शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा साहू बावड़ी चौराहे पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां चल समारोह का गर्मी को देखते हुए जल सेवा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जैन समाज को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरानी, कमरुद्दीन कचवाया, नासिर कुरेशी, प्रदीप राठौड़, बसंत पड्या, जोएब आरिफ, इक्का बेलूत, विजय उपाध्याय, रश्मि सिंह, शाकिर खान, रोहित मीणा, हेमंत नेता, पीयूष बाफना, धर्मेंद्र मंडावरिया, मुकेश कोठारी, इकरार चौधरी, शाकिर अंसारी, युसूफ शाह, जितेंद्र पंडित, मनोज पांडे, विजय पड्या, राजकुमार लाला, बच्चा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर समाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *