रतलाम में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ उठाई आवाज, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

रतलाम 31 मार्च । आज महिला कांग्रेस के नेतृत्व में शहर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेताओं पर महिलाओं के साथ दुराचार, बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामलों को लेकर महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी द्वारा किया गया।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद दल की सदस्य आशा रावत, पार्षद कविता महावर, पार्षद मीनाक्षी सेन, पार्षद भावना पेमाल सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता हीना शेख, सुल्ताना मीर, अरीफा कच्छावा, पार्षद केसरबाई, सुशीला गुर्जर, जाहिदा खान, रुखसाना खान सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *