
रतलाम। “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को सेवा कार्य से चरितार्थ करते हुए जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया। ग्रुप द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए शहरवासियों के लिए ‘चलित प्याऊ’ के नए सत्र का भव्य अनावरण मंगलवार को राष्ट्रीय विद्यापीठ स्कूलके बाहर, घास बाजार में किया गया।
इस वर्ष ग्रुप द्वारा कुल तीन चलित प्याऊ संचालित की जाएंगी, जिनमें से दो रतलाम शहर के व्यस्त बाजारों में और एक नामली क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। जो राहगीरों को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध कराएंगी।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न श्री संघों के अध्यक्षो ने शिरकत कर ग्रुप के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
आदरणीय श्री अशोक जी चौटाला (अध्यक्ष, चारथुई श्री संघ)
आदरणीय श्री विनोद जी मेहता (अध्यक्ष, साधुमार्गी श्री संघ)
आदरणीय श्री अशोक जी चोपड़ा (अध्यक्ष, खरतरगच्छ श्री संघ)
आदरणीय श्री अजय जी खेमेसरा (अध्यक्ष, जैन दिवाकर श्री संघ)
आदरणीय श्री कांतिलाल जी छाजेड़ वरिष्ठ समाजसेवी
ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने बताया कि यह पुनीत कार्य ग्रुप के लाभार्थियों के सहयोग से संभव हुआ है। इस सत्र के मुख्य लाभार्थी वर्धमान ज्वेलर्स, चांदनी चौक,(अश्विन मूणत) स्व. वर्धमान जी पन्नालाल जी मूणत की स्मृति में, श्री समरथमल जी संजय कुमार जी पावेचा (नामली) एवं श्री सुशील कुमार जी व सुयश कुमार जी कटारिया (संस्कृति साड़ी) रहे।
अनावरण समारोह के दौरान ग्रुप द्वारा सभी अतिथियों और लाभार्थियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम संयोजक प्रतीक लोढ़ा, अर्पित मूणत ने रहे
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया पूर्व अध्य्क्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर ,अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, वैभव राका सचिव अभय लोढ़ा, सौरभ मूणत, अभिषेक राका, वीरेंद्र कटारिया ,नवदीप मूणत,यतेंद्र मेहता,अमित गोरेचा विकास काकड़ीवाल,मनीष संघवी, सौरभ बोथरा ,अल्केश जैन,अश्विन मुनत मूणत,विशाल धारीवाल, गौरव गादिया ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर ग्रुप के और भी सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सचिव अभय लोढ़ा ने किया आभार वीरेंद्र कटारिया ने माना।