

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । ऐतिहासिक महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर, दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग द्वारा आयोजित यूथ आइकन अवार्ड अलंकरण समारोह में समाज की होनहार बेटी शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह बेटी ने अपनी मेहनत और कार्य शेली से कार्यरत कम्पनी को कंई उंचाई प्राप्त करवाईं। यह अत्यंत गर्व और अपार खुशी का पल है समाज के लिये उसकी मेहनत, समर्पण और लगन का यह शानदार परिणाम है।
दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग का हृदय से आभार की समाज की अनेक अनेक प्रतिभाओं का भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महामहोत्सव के अवसर पर सम्मानित किया। दद्दू ने कहा कि इस अवसर पर समाज श्रेष्ठीय राजीव जैन बंटी जेनेश झांझरी दीपक पाटनी विरेन्द्र बड़जात्या महावीर बेनडा डॉ जैनेन्द्र जैन आजाद जैन जिनेन्द्र कासलीवाल अनिल जैन मुकेश पंचोली एवं श्रीमती मधु जैन श्रीमती मुक्ता जैन आदि ने बंधाई दी।