


पिपलौदा। जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नगर के श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। प्रातः मे पक्षाल, केसर पूजा, स्नात्र पूजा के साथ जन्म वाचन हुआ। जन्मोत्सव पर भगवान महावीर की अंगरचना की गई कल्प सूत्र का वाचन शेखर बोहरा ने किया। तत्पश्चात लाभार्थी परिवार द्वारा महाआरती की गई नन्ही बालिकाओं व महिला परिषद द्वारा जन्मोत्सव निमित्त विशेष प्रस्तुति दी गई संचालन महेश बोहरा ने किया
कार्यक्रम पश्च्यात श्री संघ द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भगवान महावीर स्वामी ने नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। समाजजनों ने घर घर गहुली बनाई व भगवान महावीर के दर्शन लाभ लिया। शोभायात्रा नगर भ्रमण कर श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र यतींद्र जयंत सेन वाटिका पहुची जहा सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य हुआ। इस अवसर पर श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट, नवयुवक परिषद, महिला परिषद, तरुण परिषद, बालिका परिषद आदि उपस्थित थे।
यह रहे लाभार्थी
नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निमित्त कल्पसूत्र वेराने व पहली आरती का लाभ नितेश कुमार नरेंद्र सुराणा परिवार, भगवान को पालना झूलाने, मंगल दिवो, कुशल गुरुदेव व मणिभद्र दादा की आरती का लाभ बाबूलाल ऋषभ धींग परिवार, दादा गुरुदेव की आरती का लाभ राजेन्द्र कोठारी परिवार, पुण्य सम्राट की आरती का लाभ संजय कुमार नितिन नांदेचा परिवार ने लिया।