सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक एवं अनुशासित चल समारोह निकाला गया

जावरा ( अभय सुराणा)। श्री सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर जावरा मे ऐतिहासिक एवं अनुशासित चल समारोह निकाला गया जिसका अनेक सस्थाओ ने स्वागत किया। चल समारोह पीपली बाजार मे धर्मसभा मे बदला जहा पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म. सा. के पट्टधर गच्छाधीपति श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. व आचार्य श्री जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा.की आज्ञानुवर्तनी…साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी म.सा.आदि ठाणा–6 ने धर्मसभा मे प्रवचन दिऐ ।
धर्मसभा मे सयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुऐ 28 मार्च से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को जानकारी दी।
धर्मसभा मे विधायक राजेन्र्द पाण्डेय ने कहा की महावीर के संदेश आज भी सही दिशा देते अपनी प्रासगिकता प्रमाणित कर रहे हे। मंगला चरण श्रीमती अर्चना कर्नावट ओर वर्षा रूनवाल ने एवं जैन ध्वज वंदना आशीष दासोत , आभार प्रदर्शन संरक्षण चन्र्दप्रकाश ओस्तवाल ने किया,। संचालन डां सुरेश मेहता ने किया श्री संघ अध्यक्ष सर्वश्री अजीत चतर, पंकज कांठेड, प्रकाश चोरडिया, अनिल पोखरना, पवन पाटनी, इंदरमल टुकड़िया, रितेश जैन, अशोक कोठारी, प्रदीप चोधरी ने चल समारोह की अगवानी की।
चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग पिपली बाजार से प्रारंभ होकर शुक्रवारीया, सोमवारीया, लाला गली, तंबाकू बाजार, घंटाघर चोराहा, खारीवाल मोहल्ला, आजाद चौक, पिंजारवाड़ी, नीम चौक बजाज खाना, चुडी बाजार, जवाहर पथ से पीपलीबाजार पहुचकर धर्मसभा मे परिवर्तित हुआ।
चल समारोह मेमहामंत्री शिखर धारीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, चल समारोह संयोजक संदीप रांका, मदनलाल धारीवाल, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, धरमचंद चपडोद, अनिल धारीवाल, अजय सकलेचा, राहुल ओस्तवाल, राहुल चपडोद, ऋषभ पटवा, अशोक मेहताश्री, अतुल मेहता रवि दुग्गड, पारस कांठेड, महावीर छाजेड, राजेश बरमेचा, अजय सकलेचा, सुजानमल कोचट्टा, सुभाष टुकडीया, शरद डूंगरवाल हिम्मत गंगवाल, विजय आचलिया, पुखराज पटवा, अभय सुराणा, यश जैन के साथ ही न. पा. उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा,के. के सिह कालुखेडा, नितिराज सिह, बलवन्त सिह, विरेन्द्र सिह सोलकी, वरुण श्रोत्रिय, नन्दकिशोर महावर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। चल समारोह का जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया। धर्मसभा मे महिलाओं की सभी मण्डल एवं पाठशालाओं के छात्रों द्वारा शानदार प्रस्तुती दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *