

जावरा (अभय सुराणा) । श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के माध्यम से विश्व वंदनीय भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित पुरस्कार वितरण एवं समापन के अवसर पर सागर साधना भवन क्षेत्र मे आयोजित कार्यक्रम मे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।
पुरस्कार वितरण आयोजन की मुख्य अतिथि एस. आर. ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती राखी कोठारी ने कहाँ की चार दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को अवसर मिला हैं।पुरस्कार प्राप्त करना परिश्रम की सफलता का परिचायक हे आपने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। समिति के संरक्षक श्री चंद्रप्रकाश औस्तवाल ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहाँ की ऐसे आयोजनों प्रतियोगिताओं से हमारे समाज की प्रतिभाओं का विकास होता है। समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने स्वागत करते हुए सभी प्रायोजक मंडलों का अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, महासचिव शिखर धारीवाल ,महिला समिति संयोजिका अर्चना करनावट एवं चित्रा ओस्तवाल ने सभी संयोजिकाओं के अथक परिश्रम एवं सहयोग के लिए सभी का बहुमान किया। सभी प्रतियोगिताओं की संयोजिकाएं क्रमशः वर्षा रुनवाल, पायल पोखरना, आभा ठोरा, प्रियंका जैन,अंतिमा मेहता, रानी गोधा, चित्रा मेहता, प्रियंका चौरडिया, चेतना मांडोत, मोनिका पावेचा मुस्कान चतर, पूजा गंगवाल, रुचि नाहर, प्रीति धारीवाल, विद्या काठेड, सुप्रिया लुहाड़िया, विनीता विन्यायका, प्रिया गंगवाल, शशि तलेसरा, पल्लवी ओस्तवाल, अंजू तातेड, रानी सुराणा का आभार व्यक्त किया गया।
प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में स्व. श्रीमती सुशीला देवी धारीवाल स्मृति जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के मे प्रथम पुरस्कार अंजलि धम्मानी, द्वितीय पुरस्कार स्वाती रांका तृतीय पुरस्कार अक्षिता हरण ने प्राप्त किया उन्हे क्रमशः 2000/, 1500/,एवं 1000/ की नगद राशी एवं स्मृति चिन्ह् देकर पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम श्रेया चोपड़ा द्वितीय देवांशी मेहता , तृतीय सहज टुकड़िया,सीनियर वर्ग में प्रथम श्रीमती अंजलि धम्मानी ,द्वितीय प्राची मारवाड़ी , तृतीय श्रीमती अक्षिता हरण ।
तत्काल भाषण प्रतियोगिता में जूनियर में प्रथम दर्शील ,द्वितीय ग्रंथ कोचटा, तृतीय रेवांशी मेहता सीनियर वर्ग में प्रथम श्रीमती नेहा रांनेहा, व्दितीय श्रीमती साक्षी मारवाड़ी , तृतीय हिमानु दसेड़ा। गवली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नव्या दख , द्वितीय मृदुल चप्परोद ,तृतीय हीरव लक्कड़, सीनियर वर्ग में प्रथम श्रीमती अंजलि धम्मानी, द्वितीय श्रीमती इशिका चंडालिया ,तृतीय श्रीमती अक्षिता हरण ,स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम श्रेया चोपड़ा , द्वितीय सौम्या चपरोद , तृतीय सारिका जैन,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम आयांश जैन , द्वितीय प्रियंक भंडारी तृतीय अश्विका गंगवाल । सीनियर वर्ग में प्रथम इशिता कोठारी ,द्वितीय शावी बारोड ,तृतीय प्रिंसी बारोड महिला वर्ग में प्रथम रीना कोठारी, द्वितीय श्रीमती सुप्रिया लुहाड़िया
ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत प्रथम (चार गति) ईशवि मेहता, नवीका मेहता, परी मेहता आशिक पोरवाल द्वितीय (6 काया) आदि कोलन, वहान रांका ,संयम संघवी,हिया मेहता ,तृतीय पुरस्कार (यूनाइटेड जैनिज्म) महक पगारिया अवनी पगारिया अनिका पटवा अवधि पटवा को दिया गया।
भगवान महावीर को जानो प्रश्नोत्तरी जो की गत वर्ष महावीर जयंती पर आयोजित की गई थी। उसके विजेताओंप्रथम श्रीमती अंजू जी तातेड द्वितीय श्रीमती प्रतिभा जी कावड़िया तृतीय श्रीमती मोनिका अमितजी पोखरना को दिया गया इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता, तत्काल भाषण प्रतियोगिता, गवली बनाओ दीप जलाओ , फैंसी ड्रेस, ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी अंताक्षरी वीर गुणगान स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया सभी ने बहुत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता की आयोजन में श श्री राजेंद्र महिला परिषद श्री जयंत ज्योति बहु परिषद, श्री राजेंद्र जैन महिला मंडल, श्री राजेंद्र महिला मंडल श्री ऋषभ महिला मंडल, श्री कुशल महिला मंडल श्री चंद्र प्रभु दिगंबर महिला मंडल श्री पार्श्वनाथ महिला मंडल, श्री पुण्य सम्राट शिक्षा समिति, श्री आदिनाथ ग्रुप, अष्ट मंगल मित्र समूह, सखी सहेली समूह आदि सभी ने सहयोग एवं सहभागिता की श्री संयुक्त महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। एवं सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर नवकार मंत्र से हुआ अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह् भेट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति संयोजिका श्रीमती अर्चना कर्नावट ने एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती चेतना माण्डोत ने व्यक्त किया।