
रतलाम। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा आचार्य श्री रामलाल जी मसा के 74वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में प्रातः 8:00 बजे समता सदन घास बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई जो की शहर के प्रमुख मार्ग मानक चौक डालूमोती बाजार नाहरपुरा धानमंडी बजाज खाना चांदनी चौक चौमूकीपुल होते हुए समता भवन नोलाइ पूरा पर पहुंची प्रभात फेरी में पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला केसरिया परिधान धारण करे हुए जय जयकार जय जयकार राम गुरु की जय जयकार के नारों की गंज के साथ सम्मिलित हुए तत्पश्चात धर्मालु जन द्वारा रमेश चालीसा का पाठ समता भवन पर किया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस अवसर पर शासन दीपक निश्चल मुनि जी महाराज साहब ने अपने प्रवचन में फरमाया कि महान व्यक्ति बनना और महान व्यक्ति का चयन होना सामान्य बात नहीं है व्यक्ति अपनी क्रिया चरित्र वचन व अपने जीवन में निर्लिंप्त होकर ही आचार्य पद जैसे महानतम पद पर अरुड़ हो सकते हैं हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे आचार्य का सानिध्य प्राप्त हो रहा है साथ ही उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब का सानिध्य समय-समय पर मिलता रहता है इस अवसर पर श्री चिन्मय मुनि जी महाराज साहब महासती श्री सर्वज्ञ श्री जी महाराज साहब ने भी अपने भाव प्रस्तुत किये सभा में संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने भी अपने भाव रखें सभा का संचालन मंत्री पंकज मूनत ने किया इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया सुशील गोरेचा दशरथ बाफना सह मंत्री विनोद मुनत सुनील पटवा पूर्व अध्यक्ष चंदन पिरोदिया सुदर्शन पिरोदिया कांतिलाल छाजेड़ महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मुनत शोभा पगारिया समता युवा संघ से अर्पित गांधी अर्पित बाफना बहू मंडल से श्वेता पीरोदिया कविता मेहता बालक मंडल से नमन कोठारी जय बाफना बालिका मंडल से परी लासोड एनी मुरार व संघ कार्यकारिणी सदस्य सुमित कटारिया प्रकाश नांदेचा प्रसनजीत बोहरा निर्मल भंडारी महेंद्र कटारिया प्रकाश कोठारी निर्मल मूनत आदि श्रावक श्रविकाएं व संघ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रवचन पश्चात सभी धर्मालुजन ने आचार्य श्री की जन्म जयंती के पवन प्रसंग पर 31दिवसीय तक संथारा मासश्रमन गतिमान रखने वाली महासती श्री कीर्तियशा जी महाराज साहब दर्शन लाभ लिए एवं उनके चल रहे इस संथारा के उपलक्ष में कई भाई बहन त्याग तपस्या धर्म आराधना कर उन्हें वंदना अर्ज कर रहे हैं।