जिनबिंब पंच कल्याणक पावन है, आइए यह महा महोत्सव सच में मनभावन है

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्री विद्यासमय कुल गोरव पूज्य मुनिश्री 108 विमलसागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर की पुण्य वसुधा पर शुक्रवार 03 से 09 अप्रेल 2026 होने जा रहे हैं – श्री 1008 रजतमय चौबीसी जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मल्हारगंज स्थिति श्री चंद्रप्रभु जिनालय में प्रथम तल पर नंई वेदियों पर रजतमंइ चोबीसी का यह आयोजन श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, परवार समाज इंदौर एवं सकल दिगंबर जैन समाज, इंदौर (म.प्र.) के तत्वावधान में दलालबाग छत्रपति नगर में अति भव्यता के साथ सम्पन्न होने जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश लारेल, महामंत्री राजु अलबेला महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी, सुदीप जैन विपुल बाझलं आदि पदाधिकारियों ने समंग्र जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव में पधारकर अपने जीवन को धन्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *