पानवा (गुजरात) ट्रस्ट में ट्रस्टी मनोनीत होने पर मुकेश मेहता का किया सम्मान

“हर कदम पर मित्रों के साथ रहूंगा” — मुकेश मेहता पद्मावती

जावरा (अभय सुराणा)। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल के सक्रिय सदस्य मुकेश मेहता पद्मावती को श्री 1008 पार्श्व जिन मंदिर ट्रस्ट मण्डल, पानवा (गुजरात) में ट्रस्टी मनोनीत किए जाने पर मण्डल के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर शाल, श्रीफल एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया।
यह नियुक्ति तीर्थ संस्थापक परम पूज्य राष्ट्रांत गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय लेखेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. द्वारा की गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष घेवरचंद दोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मालवा क्षेत्र से यह एकमात्र नियुक्ति मुकेश मेहता की हुई है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर राजकुमार हरण ने कहा कि मेहता जी के ट्रस्टी बनने से जावरा के जैन समाज सहित भक्त मण्डल को भी लाभ मिलेगा। संजय मेहता ने कहा कि मुकेश जी मण्डल के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।
सम्मान के प्रत्युत्तर में मुकेश मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मण्डल के प्रत्येक सदस्य के साथ मिलकर जिन शासन की प्रभावना में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे हर कदम पर अपने मित्रों के साथ खड़े रहकर सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर मण्डल के राजकुमार हरण, राजकुमार मारवाड़ी, संजय मेहता, प्रदीप बोरदिया, दिनेश ओस्तवाल, कमल चोरड़िया, राजेन्द्र बोहरा एवं उज्ज्वल भंडारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *