
रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में प्रवेश उत्सव मनाया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण कर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी प्राचार्य गोपाल वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को नई कक्षा में जाने के लिए आशीर्वाद दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच अनिल पाटीदार व पंच जगदीश ने कहां की अप्रैल माह में शत प्रतिशत जिस छात्र की उपस्थिति रहेगी उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती ललिता कदम द्वारा सभी नए प्रवेश छात्र को शुभकामनाएं एवं एक संदेश दिया है कि हमें विद्यालय में समय पर आना है और शिक्षक द्वारा दिए गए कार्य को उस समय पूर्ण करके दिखाना है इससे हमें परीक्षा आने पर ज्यादा तनाव महसूस नहीं होगा क्योंकि हम रोज का कार्य रोज करेंगे तो हमें जीवन में कठिनाई नहीं आएगी। विद्यालय में श्रेष्ठ परिणाम वाले छात्र छात्राओं को शिक्षक राजीव पंडित ने माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आभार श्रीमती ललिता कदम ने व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।