संदीप शर्मा ने ग्रहण किया मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक रतलाम मंडल का पदभार

रतलाम, 01 अप्रैल: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के जनसंपर्क विभाग में श्री संदीप शर्मा ने आज, 01 अप्रैल 2026 को मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री शर्मा इससे पूर्व जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं। वे मुख्य जनसंपर्क कार्यालय/चर्चगेट में भी वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में सफलतापूर्वक पदस्थ रह चुके हैं, जहां उन्होंने रेलवे की छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *