जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे जिला बैठक सम्पन्न



रतलाम 01 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी आगामी 06 अप्रेल को स्थापना दिवस मनायेगी। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के साथ घर-घर पार्टी का ध्वज फहरायेगे। इससे पूर्व पार्टी कार्यालयों पर आकर्षक सजावट होगी। स्थापना दिवस पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। 07 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलों अभियान भी चलायेगी। रतलाम मे स्थापना दिवस तक भाजपा अपने नवीन कार्यालय भवन के निर्माण की शुरुआत भी करेगी। अगले स्थापना दिवस तक कार्यालय भवन निर्माण पूर्ण करने लक्ष्य रखा गया है।
यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रूद्र पैलेस मे आयोजित जिला बैठक मे कही। भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि जिले मे पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिले मे मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन अच्छा हुआ है। स्थापना दिवस के आयोजन भी इसी प्रकार सफल करने है। उन्होंने बताया कि 05 से 07 अप्रैल कार्यालय सजावट, 06 अप्रैल को ध्वजा रोहण, 08 या 09 अप्रेल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन के आयोजन किये जायेगे। रतलाम मे भाजपा के नवीन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कर चुके है। स्थापना दिवस पर इसके निर्माण कार्य की शुरुआत भी की जायेगी। जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेश सोनी ने इससे पूर्व बताया कि जिले के 25 में से 15 मंडलों मे प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो गये है। शेष रहे 10 मंडलों मे भी आगामी सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगे। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने आजीवन सहयोग निधि अभियान की जानकारी देते हुए पार्टी पदाधिकारियों से इस अभियान को जल्द पूर्ण करने आव्हान किया।
रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से हर घर पार्टी का ध्वज फहराने का आह्वान किया। उन्होने भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे किये गये कार्यो की जानकारी भी दी। बैठक के आरंभ मे भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा सदस्य राजेन्द्र सिंह लुनेरा, आशा मौर्य, निमिष व्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा, स्थापना दिवस जिला टोली के सहसंयोजक प्रदीप चैधरी, राजेन्द्र पाटीदार एवं नंदनराज जेन मंचासीन रहे। संचालन टोली संयोजक जयवंत कोठारी ने किया। आभार जिला महामंत्री महेश सोनी ने माना।