

रतलाम। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा 31 मार्च को सायंकाल भव्य सवारी का आयोजन किया गया। इस सवारी में विभिन्न आकर्षक मनमोहक झांकियां के साथ-साथ अनेक अखाड़ो के पहलवान अपनी शास्त्रकला विद्या का प्रदर्शन करते हुए आगे-आगे चल रहे थे। श्री राम मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंची।
रतलाम में प्रारंभ हुए इस प्रथम आयोजन पर श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति द्वारा बरबड़ रोड़ स्थित अध्यक्ष अनिल झालानी के निवास के बाहर भव्य मंच तथा भगवा ध्वज से साज सज्जा करके सभी धर्मालुओं द्वारा भक्तों पर फूल बरसा करके सवारी का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आशीर्वाद देने हेतु स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती, श्री शिव शंकर संजय दुबे, काजल गुरु जागीरदार, मंच पर उपस्थित थे। सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति के अध्यक्ष अनिल झालानी द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किए गए इस प्रयास के लिए मंच पर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के समिति पदाधिकारी पंडित रामचंद्र शर्मा, लालचंद टाक, श्रीमती हंसाबेन व्यास, नवनीत सोनी, बृजनंदन मेहता, महिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी व्यास, श्रीमती राखी व्यास,श्रीमती आशा उपाध्याय, नारायण राठौर, सतीश राठौर, बसंत पंडया, गोविंद राठी, अविनाश व्यास, निलेश सोनी, योगेश सोनी, जुगल पंडया,अरविंद सोनी, सुरेश दवे, राधाबल्लभ पुरोहित, देव शंकर पांडे,नयन व्यास, पं.शैलेन्द्र तिवारी, विजय सिंह चैहान, महेश बाहेती,दिनेश उपाध्याय, अशोक जैन लाल, उमाकांत उपाध्याय, संदीप यादव , कपूर सनी, राजेंद्र सिंह गोयल, राकेश झालानी, जितेन्द्र टांक, अरविंद पुरोहित,प्रवीण झालानी, राकेश आचार्य, राजू अग्रवाल,ऋषि झालानी, प्रहलाद सोलंकी, चेतन शर्मा,मुकेश सोनी,मोतीलाल सोनी, जितेंद्र हाडा, राजेश शर्मा ,खुशबू राठी,नरेंद्र सिंह चैहान,मोहन राठौर, पुरुषोत्तम चावला,निसर्ग दुबे,कृष्ण सिंह तोमर,उषा दुबे, सावित्री सोनी सहित अनेक सनातन समाज के सदस्य गण ने सवारी के साथ चल रहे भक्तो का भगवान के जयकारे के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।