लायंस क्लब क्लासिक और अभिमा की गवर्नर यात्रा संपन्न


रतलाम 1 अप्रैल। देश और समाज में लायंस क्लब इंटरनेशनल की बहुत बड़ी भूमिका है खासकर गरीबों के और वंचितों के कल्याण कार्यक्रमों को अमली जामा पहनाने में लायन सदस्य की बड़ी जवाबदारी है हमारा मिशन सिर्फ क्लब सदस्यों को बनाने तक सीमित नहीं है अपितु जो सदस्य बने हुए हैं उन्हें क्रियाशील रखते हुए गरीबों के कल्याण और उनकी उन्नति में हमारे सहभागी बनने के लिए हो।
उपरोक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक और लायंस क्लब अभिमा द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रीजन चेयरपर्सन झोन चेयरपर्सन सद्भावना यात्रा में उपस्थित लायन सदस्यों एवं गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने व्यक्त किये।
आपने कहा कि पूरे डिस्ट्रिक्ट 3233 में रतलाम के सभी लायंस क्लब अपनी सेवा गतिविधियों और समाज कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों के कारण अलग ही स्थान रखते हैं यहां की गतिविधियां हम सबको प्रेरित करती है रतलाम के समाजसेवियों का लायन गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान है जो लायन सदस्यों को उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते है लायंस क्लब क्लासिक और अभिमान है संयुक्त रूप से अपनी गतिविधियों को संचालित कर एक अच्छा संदेश दिया है हम लोग आपस में समन्वय और सहयोग की भावना से कार्य करें तो और अधिक सफलता प्राप्त होती है।
संतोष मेडतवाल ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल सेवा का महायज्ञ है जिसकी प्रत्येक आहुति पूरी दुनिया को लाभान्वित करती है यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस अंतरराष्ट्रीय संस्था के सदस्य होकर कार्य कर रहे हैं यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है, हमारा पूरा जिला और उसके सदस्य गण इस सेवा महायज्ञ में तन्मयता से जुड़े हुए हैं।
रीजन चेयरपर्सन प्रेमलता दवे झोन चेयर पर्सन सरोज ओझा केबिनेट सेक्रेटरी संजय डिंगडोंग भी मंचासीन थे आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सभा। आरंभ करने की घोषणा। क्लासिक अध्यक्ष एमके जैन ने की ध्वज वंदना, राष्ट्रगान लायन शशि संघवी ने दिया स्वागत गीत सीमा सरोलिया ने प्रस्तुत किया। अभिमा अध्यक्ष सुनीता पाठक ने स्वागत भाषण दिया, सचिव दिनेश शर्मा, सीमा सुरोलिया, कोषाध्यक्ष संदीप निगम, उषा दुबे ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत सुरेश कटारिया, अशोक हरकावत, अशोक दख , गौतम माडोत, कमल कटारिया, बीके जोशी, राजेंद्र जायसवाल, सुरेंद्र लालवानी, चेतन पडियार, दिलीप वर्मा, प्रथमा कौशिक, कौशल्या त्रिवेदी, राधा जोशी, भारती राहुरी, सुषमा दवे, मोना शर्मा आदि ने किया। इस अवसर पर दोनों क्लब द्वारा मूकबधिर स्कूल एवं अन्य संस्थाओं को अनाज कुर्सियां एवं पक्षियों को सकोरे वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आशीष जोशी एवं अरुणा सोनी ने एवं आभार सीमा सुरोलिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ सुलोचना शर्मा संतोष जोशी गोपाल जोशी अजय भावसार दिनेश कुमार श्वेता विनचुनकर पुष्पा वासन आलोक गांधी नीरज सुरोलिया विक्रम सिसोदिया रवि बोथरा संजय गुणावत अर्चना अग्रवाल भावना राजपुरोहित कुलदीप त्रिवेदी नरेंद्र जोशी शैलेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।