
रतलाम । सही नेतृत्व और मार्गदर्शन किसी संस्था के लोगों को प्राप्त होता रहे समाज में और देश में अपने सेवा कार्यों से एक मिसाल कायम कर सकते हैं यही नहीं कार्यों की उत्कृष्टता और परिणाम की दृष्टि से भी नेतृत्व के गुणों का महत्व सर्वविदित है मार्गदर्शन हमेशा अच्छे लोगों को आगे बढ़ाता है जो अपने कार्यबल के द्वारा समाज में उन्नति के कीर्तिमान स्थापित करते हैं खासकर लायंस क्लब इंटरनेशनल जैसी संस्थाओं में यह बात सेवा कार्य से अपने आप सिद्ध होती है ।
उक्त विचार लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्टिक 3233 जीवन वन रीजन 7झोन 1 की तृतीय सलाहकार समिति की बैठक में ऑनलाइन वर्चुअल मुख्य अतिथि वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम लायन रश्मि गुप्ता ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारा उद्देश लक्ष्य प्राप्ति होना चाहिए और यह तभी संभव है जब संस्था का नेतृत्व उत्कृष्ट हाथों में हो योग्य लीडरशिप का निर्माण हमारा कर्तव्य है ।
विशेष अतिथि लायन संतोष भार्गव ने कहा कि हमारे डिस्ट्रिक्ट में जितने भी रीजन और जॉन के क्लब है बड़ी मुस्तैदी से सेवा कार्यों को अंजाम दे रहे हैं उनकी गतिविधियां सराहनीय है ।
सभा की शुरुआत लायन सरोज ओझा द्वारा राष्ट्रगान एवं वंदना से हुई तत्पश्चात झोन1 की चेयर पर्सन लायन वीणा छाजेड़ द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए समस्त क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं नवीन क्लब बदनावर क्लब की घोषण करते हुए अन्य क्लबों की सदस्यता वृद्धि पर संतोष जाहिर किया ।
इस अवसर पर झोन चेयरपर्सन लायन गोपाल जोशी सहित डॉ. सुलोचना शर्मा, रवि बोथरा, संदीप निगम, विभिन्न क्लब के अध्यक्ष लायन निमिष व्यास, लायन कल्पना राजपुरोहित, लायन अल्पना वोरा, लाइन अनुकूल सोनी, लायन दिनेश शर्मा, लायन रेवा जोशी, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, मनीष जोशी सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वीणा छाजेड़ तथा आभार निमिष व्यास ने व्यक्त किया ।