

रतलाम। हनुमान जन्मोत्सव और पीपा क्षत्रिय समाज के गुरुदेव श्री पीपा जी महाराज की 703 वी जन्म जयंती के अवसर शोभा यात्रा एवं गोठ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाज जनो द्वारा बड चढ़कर भागीदारी की गई ।
समाज की महिला शक्ति मंगला पंवार, शशि पंवार, इंदु चौहान, मीना भाटी, सुनीता टांक, मधु गोयल, किरण चौहान आदि ने महत्वपूर्ण योगदान देकर महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया । शोभा यात्रा में मुख्य जजमान तारामणि सुरेंद्र चौहान, भावना राजेश पंवार रहे । शोभा यात्रा डालूमोदी बाजार स्थित समाज के मंदिर से निकालकर शहर के विभिन्न मार्गी से शोभा गुजरी समापन वापस समाज के मंदिर पर हुआ ।
सनातन सोशल ग्रुप के मुन्नालाल शर्मा, राजेश माहेश्वरी सनातन धर्म सभा के अनिल झालानी, भवानी सिंह और संजय सोलंकी द्वारा मार्ग में गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर जगह जगह पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शकुंतला सोलंकी परिवार द्वारा समाज के मंदिर में गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई और जयमाला राठौर द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण रुक्मणि के 56 भोग हेतु बर्तन भेंट किए गए । बाहर से पधारे अतिथि जगमोहन राठौर, मृत्युंजय दईया, महावीर राठौर, गौरव राठौर, कीर्ति , पुरुषोत्तम मकवाना द्वारा बाल हनुमानजी और गुरुदेव संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की आरती की गई। और उसके उपरांत समाज की गोठ का आयोजन किया गया । सभी समाज जन ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की । शोभा यात्रा में ऊषा चौहान, सुशीला पंवार, किरण चौहान, जयश्री राठौर, रानी गोयल, पदमा राठौर, कोमिला पंवार, प्रीति, शानू पंवार, निष्ठा सोलंकी, काव्या सोलंकी आदि समस्त महिला शक्ति और समाज के वरिष्ठ जन श्री कमलेश परिहार, कांतिलालजी दईया, रमेशजी हाड़ा, जगदीश जी कछावा, नवीन पंवार, मांगीलाल दईया, दलपत गोयल, सतीश दईया, ओमप्रकाश पंवार, किशन पंवार, सुरेश गोयल, पप्पू पंवार, नरेंद्र पवार, रामचंद्र पंवार , कर्नल पंवार, इंदर सिंह, अशोक गोयल, निलेश गोयल, संजय चौहान, विक्रम पंवार, रणजीत गोयल, योगेश गोयल, आशीष दईया, गोलू राठौर, विनोद गोयल, हनी चौहान, जितेंद्र गोयल, सचिव मनोज सोलंकी, कोषाध्यक्ष नंदलाल पंवार, प्रदीप पंवार, दिग्विजय सिंह, शुभम, आदित्य प्रताप, आर्य, अभिषेक, राहुल, सौरभ, लक्की, बिट्टू, लक्ष्य, भव्य, आदि सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे। संरक्षक बलवीर सिंह राठौर ने महिलाओं के कार्यशैली की प्रशंसा की ।
अंत में सामाजाध्यक्ष रवि पंवार ने अतिथियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं, क्षत्राणि महिला शक्ति का आभार व्यक्ति किया ।