मुनिप्रवर श्री जयशेखर विजयजी महाराज साहेब की 12 वीं पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय जिनेंद्रभक्ति महोत्सव का आयोजन 5 अप्रैल से

बड़ावदा । मध्य प्रदेश मालवा की पावन धरा धर्ममय बड़ावदा में प.पू क्रियालक्षी मुनिप्रवर श्री जयशेखर विजयजी महाराज साहेब की 12 वीं पुण्यतिथि पर त्रिदिवसीय जिनेंद्रभक्ति महोत्सव का मंगलमय आयोजन पावन निश्रा प.पू.गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी* म.सा.के सुशिष्य प.पू.मालवरत्न मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा.आदि ठाणा के सानिध्य में आयोजित होने जा रहा है ।
मुनिप्रवर श्री जयशेखर विजयजी महाराज साहेब की 12 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित त्रिदिवसीय मंगलमय कार्यक्रम के अन्तर्गत 05 अप्रैल 2021 प्रात: 09 बजे मुनिश्री का सामैया आदि का भव्य मंगल प्रवेश दोपहर में आदिनाथ मन्दिर में पूजन 06 अप्रैल को, श्री राजेन्द्रसूरि गुरुपद महापूजन+ भक्ति भावना स्थान जयशेखर धाम दादावाडी, 07 अप्रैल को वरघोड़ा, 12वी पुण्यतिथि पर गुणानुवाद धर्मसभा,स्वामीवात्सल्य आदि का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन के लाभार्थी-पुखराजमल जुहारमलजी सकलेचा परिवार है । तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजक- श्री राजेंद्रसूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल जयशेखर धाम बड़ावदा (म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन हेतु मुनिराज 3 एवं 4 खाचरोद एवं 5 को बड़ावदा मंगल प्रवेश करेंगे।

Play sound