

रतलाम। भील समाज ने मानसिंह डामोर व्याख्याता का सेवानिवृत्ति होने पर श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से सम्मान किया । आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, महाराणा पुंजा भील जन कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में चंपा विहार रतलाम में सेवानिवृत्त श्री मानसिंह डामोर व्याख्याता संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना का 42 वर्ष की सेवा से सेवानिवृत्ति हुई। पहले सबसे पहले प्रथम नियुक्ति शिक्षक पद पर शासकीय बालक कुमारी नलखेड़ा जिला शाजापुर और और 1990 से लगाकर 2014 तक में शिवगढ़ में कन्या माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य किया मैंने इसके बाद में 2009 से 2013 तक बीआरसी एवं बी ई ओ पद पर सैलाना में कार्य भार संभाला और सैलाना से शिवगढ़ में हायर सेकेंडरी स्कूल में यहां पर कार्य किया और व्याख्यता के पद पर पदोन्नति 2015 में होने पर मेरी नियुक्ति शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना वर्तमान नाम (सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना) में रही वहां करीब 11 साल से व्याख्याता भूगोल के पद पर कार्य करते हुए 31 मार्च 2026 को में सेवानिवृत्ति हुआ। इन्होंने 42 वर्ष की निरंतर सेवा शिक्षा के क्षेत्र में की गई इनका शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ने के लिए बहुमूल्य योगदान रहा इनके जीवन की मंगल कामना करते हुए पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई। इस अवसर पर की कार्यक्रम की अध्यक्षता माथुरालाल डामर विधायक रतलाम ग्रामीण मुख्य अतिथि कमलेश्वर डोडियार विधायक सैलाना, बद्री लाल कटारिया, कालू महाराज, रामचंद्रमईडा( प्राचार्य),रामलाल निनामा (अकादमीक समन्वयक), प्रकाश भगोरा( पूर्व कृषि मण्डी अध्यक्ष रतलाम), राजेश पाटीदार, बालचंद्र डोडियार, कांतिलाल डोडियार, लक्ष्मण मईडा, शकुंतला डामोर (डी ओ),मंजीबाला मईडा, कालू बारोड़, दिनेश डामर, समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।