

रतलाम। अग्रवाल युवा संगठन के निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। यह निर्वाचन संस्था के संरक्षक श्री बाबूलाल जी (नासका वाले), श्री महेश गोयल एवं श्री प्रमोद बिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
निर्वाचन के पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पंकज मित्तल (इफ्का) को अध्यक्ष, आशीष मित्तल (एम.आर.) को सचिव, हेमंत कागदी एवं भावेश गर्ग को उपाध्यक्ष, दर्शिक अग्रवाल (नेमानी) एवं दीपक अग्रवाल को सह सचिव, अंकित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा माणक अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज मित्तल ने अपने संबोधन में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए समाज में जागरूकता लाने एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में निवर्तमान सचिव अंकित अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील गोयल, मयूर अग्रवाल, सुनील नेमानी, प्रवीण नेमानी, चिंटू अग्रवाल (मारवाड़ी), विवेक अग्रवाल, रवी अग्रवाल, पंकज अग्रवाल (मंडी), जितेन्द्र मंगल, आशीष कागला, शलभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, यश अग्रवाल, महेश मित्तल, राजेश अग्रवाल एवं सौरभ नेमानी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।