
रतलाम। चैत्र मास की पावन पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक 1 अप्रैल, बुधवार को 80 फीट रोड स्थित क्षेत्र में रामेश्वर परिवार एवं श्री सनातन सुंदरकांड मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जल मंदिर का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी रहीं, जिनके कर-कमलों द्वारा भगवान शिव एवं वरुण देवता का विधिवत पूजन-अर्चन कर जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सनातन सुंदरकांड मंडल के संचालक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, रामेश्वर मंदिर की संचालिका श्रीमती ललिता दवे, श्री सुरेंद्र अग्रवाल सहित समाजसेवी श्रीमती मंजुला माहेश्वरी, श्रीमती मंगला अग्रवाल, श्रीमती निर्मला वैष्णव, श्रीमती रेणु भार्गव, श्रीमती विमला शाक्य, श्रीमती रुक्मणी पाटीदार, श्रीमती विमला परवाल, श्रीमती अनुराधा एवं श्रीमती पुष्पलता माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि जल मंदिर के माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम का समापन भक्तिभाव एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।