महापौर प्रहलाद पटेल ने किया नवनिर्मित हजीरा पुलिया का लोकार्पण

रतलाम 4 अप्रैल । आनन्द कॉलोनी स्थित नवनिर्मित हजीरा पुलिया का लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल ने नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, रामूभाई डाबी, मनोहरलाल राजू सोनी, क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, वसीम अली, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, पार्षद हितेश कामरेड़, योगेश पापटवाल व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर व फीता काटकर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि उक्त पुल का निर्माण नगर निगम आपदा प्रबंधन मद से किया गया है, इसकी लागत 1.06 करोड़ थी किन्तु तकनीकी समझदारी से काम लिये जाने पर इस पुल का निर्माण 85 लाख में संपन्न हुआ। पुल निर्माण के दौरान पेयजल पाईप लाईन शिफ्टिंग का एस्टीमेंट 36 लाख रूपये था किन्तु इस कार्य में भी तकनीकी समझदारी से कार्य लिया जाकर पाईप लाईन को शिफ्ट नहीं किया जाकर निर्देशानुसार इंजीनियर मनीष तिवारी की पुरी निगरानी में पुल का निर्माण कराया। इस तरह नगर निगम को लगभग 50 लाख की बचत हुई है, श्री तिवारी का यह कार्य प्रशंसनीय है।
नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्षो से इस पुल के नव निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी आवागमन की दृष्टि से यह पुल काफी महत्वपूर्ण है इस मार्ग से नागरिकों से साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना होता है, आज खुशी का पल है कि इस पुल का नव निर्माण हो चुका है तथा हम सब मिलकर इसका लोकार्पण कर रहें है।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी ने पुष्पहार से किया व कार्यक्रम का संचालन राजेश माहेश्वरी ने किया।
लोकार्पण अवसर पर राकेश परमार, पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, रमेशचन्द्र पांचाल, विजयसिंह चौहान के अलावा जोएब आरिफ, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, ठेकेदार राजेन्द्र नवलक्खा, जैनम नवलक्खा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *