

जावरा (अभय सुराणा) । नौ दिवसीय चैत्र ओलीजी की तप आराधना का समापन 190 तपस्वियों के पारणा महोत्सव के साथ स्थानीय जैन पंचायती नोहरा पर संपन्न हुआ ।
जैन शास्त्रों में उल्लेख है कि हजारों वर्ष पूर्व महाराजा श्रीपाल एवं मैंना सुंदरी ने ओलीजी की तप आराधना की थी जिससे उनका कुष्ठ रोग दूर हुआ था । कर्मों की निर्जरा और आत्म कल्याण के लिए ओलीजी की आराधना का विशिष्ट महत्व है । इस चैत्र माह की ओलीजी के सम्पूर्ण आयोजन का लाभ गुप्त लाभार्थी परिवार ने लिया प्रतिदिन जैन दिवाकर महिला मंडल की सदस्याओं के साथ ही नगर के जैन समाज के मंडलों ने भी तपस्वियों की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी विभिन्न श्री संघ के अध्यक्षों ने अनुकरणीय और अभिनंदनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत अनुमोदना की। लाभार्थी गुप्त परिवार ने समकित परिवार द्वारा वर्षी तप के पारने एवं प्रभावना का अनमोल लाभ भी लिया नौ दिवसीय ओलीजी तप आराधना एवं पारणा महोत्सव में अमूल्य सेवाओं के लिए सेवाभावी को अशोक झामर श्री सुभाष टुकड़ियां, निलेश दसेड़ा का बहुमान किया कार्यकर्ताओं के लिए प्रश्न मंच का आयोजन किया उसका संचालन सुभाष टुकड़िया ने किया।
साथ ही श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ से अजीत चत्तर, प्रकाश चौरड़िया, राजेश बरमेचा, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ से राकेश मेहता, सुशील कोचट्टा , श्री साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़, श्रेणिक चौहान ने पारना महोत्सव में 190 तपस्वियों की खूब -खूब अनुमोदना की सभी तपस्वियों को गुप्त लाभार्थी परिवार के साथ अनेक परिवारों द्वारा प्रभावना बांटकर तप की अनुमोदना की गई सोने पर सुहागा पूज्य महासती चारित्र कला श्री जी महारा साहब के 93 वी ओलिजी तप आराधना के पारने का लाभ भी गुप्त लाभार्थी परिवार को मिला।
इस अवसर पर राकेश मेहता, अनिल पावैचा, मोतीलाल चपरोद, प्रकाश मोदी, दिलीप पगारिया, आशीष धाडीवाल, यश जैन, अतुल कोचर,अनिल ओस्तवाल , शशांक मेहता, गोपी धोखा, संदीप श्रीमाल, राजेंद्र चौरडिया, नितिन भंडारी, राहुल छाजेड़, अरविंद जैन, सचिन खारीवाल, विमल चपड़ोद, अनिल ओस्तवाल, सावन सेठिया, जंबु पगारिया, राजेश पोखरना, अवि ओस्तवाल, संभव पगारिया,श्रद्धा छाजेड़, पानकुंवर टुकड़िया, पुष्पा चप्रोद, स्नेहलता भटेवरा,साधना कोचट्टा, अनीता नांदेचा ,पूजा धाड़ीवाल, आस्था पगारिया, ललिता नांदेचा,मणिकांता ओस्तवाल, ललिता श्री श्रीमाल,सुनीता मेहता, वीनू बोहरा, मिनाक्षी पगारिया, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष टुकड़िया और आभार प्रदर्शन अशोक झामर ने किया।