आचार्य नित्य सेन सूरी जी ने दिया मुहूर्त

श्री आदिनाथ नूतन जिनालय की प्रतिष्ठा 8 मई को होगी

बड़ावदा। नगर के अतिप्राचीन श्री आदिनाथ जिन मंदिर के नूतन जिनालय की प्रतिष्ठा 8 मई को होगी। श्री संघ के सदस्य आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी मसा से प्रतिष्ठा का मुहूर्त लेने श्री मोहनखेड़ा तीर्थ (म्यूजियम ) गए थे। श्री संघ की एवं मंदिर के लाभार्थी वाली बाई अशोक जी छाजेड़ परिवार(पारा) की भावानुरूप आचार्य श्री द्बारा 8 मई का शुभ मुहूर्त प्रदान किया। प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से प्रारंभ होगा। आचार्य श्री आदि साधु,साध्वी मंडल का भी इस महोत्सव में पदार्पण होगा।

श्री संघ की हुई बैठक , महोत्सव को बनाएंगे… ऐतिहासिक….

प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्री संघ की एक बैठक संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मौजूद सभी सदस्यों ने प्रतिष्ठा महोत्सव को तन मन धन से ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा, रजत सांड ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सभी सदस्यों के बीच कार्यों का बटवारा किया गया है। श्री संघ के सदस्यों ने निर्णय लिया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान समाजजन अपना व्यापार व्यवसाय पूर्णतया बंद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *