भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का प्रथम रतलाम आगमन होगा

वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

रतलाम 6 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद विप्लव जैन 7 अप्रैल को रतलाम आएंगे। युवा मोर्चा में पहली बार रतलाम के युवा को प्रदेश स्तर पर इतना महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वे वाहन रैली निकालकर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का जोरदार स्वागत करेंगे।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन की वाहन रैली मंगलवार को शाम 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से आरंभ होगी। रैली मेहंदीकुई बालाजी, नगर निगम चौराहा, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालुमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमण्डी, शहीद चौक, लोकेन्द्र टॉकीज से होकर न्यू रोड़ स्थिति युवा मोर्चा कार्यालय पहुंचकर समाप्त होगी। भाजयुमो जिला, प्रदेश, मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इस दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन सोमवार को भोपाल में आयोजित भाजयुमो प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक में शामिल हुए और वरिष्ठ नेताओं का नियुक्ति के लिए आभार जताया। इसके बाद वे रतलाम के लिए रवाना हो गए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्र आदि उपस्थित रहे।मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *